फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब बालू छोड़ दो, लाखों का नुकसान हो जाएगा

विज्ञापन
खनन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला प्रशासन के सख्त से बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेताओं के होश उड़ गए हैं। जब्त बालू छोड़ने की मांग को लेकर मंगलवार को बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर गत दिवस सिटी मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार के निर्देशन में रसूलपुर व रामगढ़ क्षेत्र में बिना अनुमति बालू व मोरम विक्रेताओं की दुकानों का चेक किया गया, जहां व्यापक मात्रा में बालू व मोरम का अवैध भंडारण मिला।

सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर बालू की पैमाइश कराकर 35 स्थानों पर अवैध भंडारण करने पर बालू जब्त कर लिया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेताओं को चेतावनी दी थी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। प्रशासन के सख्त से उनके होश उड़ गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा बालू जब्त करने के बाद बालू की बिक्री भी बंद कर दी है।
विज्ञापन


गौरव गुप्ता के नेतृत्व में बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने पहुंचे। उनका कहना था कि अनुमति लेने के संबंध में जानकारी नहीं थी। सालों से बालू बिक्री का कारोबार कर रहे हैं। जब्त बालू को छोड़ दिया जाए, अन्यथा लाखों का नुकसान हो जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जब्त बालू को किसी में नहीं छोड़ा जाएगा, उसकी नीलामी कराई जाएगी। फिलहाल एफआईआर की कार्रवाई नहीं की जाएगी। भविष्य में कारोबार करना है तो अनुमति लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें