मैनपुरी। विकासखंड सुल्तानगंज के प्रस्तावित ओडीएफ ग्राम जमथरी तथा नरसिंहपुर का जिला समन्वयक ने निरीक्षण किया। मानक के अनुसार ही शौचालय बनाने के निर्देश लाभार्थियों को दिए। स्वयं निर्माण कराने वाले लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने की बात कही।
जिला समन्वयक अमित सिंह ने मंगलवार को विकासख्ंाड सुल्तानगंज के प्रस्तावित ओडीएफ ग्राम जमथरी और नरसिंहपुर में शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया। लाभार्थियों से कहा कि शौचालय निर्माण मानक के अनुसार ही कराएं, जो लाभार्थी अपना शौचालय स्वयं बना लें और वह प्रोत्साहन धनराशि प्राप्त करने के पात्र हों उनको तत्काल प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।
पंचायत सचिव, रोजगार सेवक तथा सफाईकर्मी 25-25 शौचालय हर हाल में बनवाएं। शौचालय निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई होगी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत खलक सिंह, सचिव मनोज कुमार, ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश, राजेश कुमार मौजूद थे।