मैनपुरी। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया। इसके पहले दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक अशोक कुमार चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालक वर्ग गोला फेंक प्रतियोगिता में सुमित राजपूत ने प्रथम, शिवमोहन ने द्वितीय तथा आर्येंद्र प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग गोला फेंक में सरिता चौहान ने प्रथम, अर्चना ने द्वितीय तथा सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक बालक वर्ग में युसुफ ने प्रथम, मुन्नू ने द्वितीय तथा आर्येंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. रामबाबू, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. वेदप्रकाश सिंह, विकास चंद्र, डॉ. उदय प्रताप सिंह, डॉ. दीपांकर सिंह, जितेंद्र पाठक, शिवनंदन सिंह आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार चौधरी और संरक्षक प्राचार्या डॉ. पुष्पा कश्यप ने खिलाड़ियों से खेल भावना का परिचय देने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हार और जीत का कोई महत्व नहीं होता है वल्कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करना महत्व रखता है। क्रीड़ा प्रभारी दिग्विजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. बीएल शर्मा ने किया।