फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता चुनावों का बिगुल बजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सहकारिता विभाग की समितियों के चुनाव का बिगुल बज गया है। शासन स्तर से चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 29 जनवरी को समितियों के प्रबंध कमेटी संचालकों का चुनाव होगा।
विज्ञापन


इसके अगले दिन 30 जनवरी को सभापति और उपसभापति सहित अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के लिए चुनाव होगा। 20 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया होगी। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही हलचल बढ़ गई है।

सहकारी समितियों की प्रबंध कमेटी का चुनाव पांच साल में एक बार होता है। प्रत्येक समिति में कुल नौ सदस्य होते हैं। जिनमें प्रबंध कमेटी में सात संचालक, एक सभापति और एक उपसभापति होता है। जिले में सहकारी विभाग की 154 समितियां हैं।
विज्ञापन


इनमें से 103 सहकारी समिति, 45 आवास सहकारी समिति और छह वेतनभोगी समितियां हैं। इनके 1386 सदस्यों का चुनाव होना है। समितियों के 154 सभापति और इतने ही उपसभापति चुने जाएंगे। समिति सदस्य ही संचालक के चुनाव में वोट डालेंगे। निर्वाचित संचालक अपनी-अपनी समिति के सभापति और उपसभापति चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें