फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश करके किए गए थे युवक के टुकड़े

विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन
मैनपुरी। तीन दिन पूर्व भोगांव क्षेत्र में छह टुकड़ों में मिले युवक की मौत दहशत और सदमे की वजह से हुई थी। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें चिकित्सकों ने मौत की वजह दहशत बताया है। रिपोर्ट की माने तो हत्या किए जाने के समय या तो मृतक बेहोश रहा होगा या उसे कई लोगों ने पकड़ कर रखा होगा। इसके बाद उसके शरीर का अंग काटे जाने से सदमे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र में बीते सोमवार सुबह गांव जमौरा के पास खेतों में एक युवक का शरीर कई टुकडों में मिला था। खेत से करीब तीन किलोमीटर दूर रजबहा के पास सिर और शरीर का बाकी हिस्सा मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए काफी कोशिश की और गैर जनपदों की पुलिस से संपर्क किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह शरीर को काटने से खून बहना तो बताया है। इसके अलावा दहशत से मौत की वजह से बताई है। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें