फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी में खुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी में वादकारियों और वकीलों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू किया गया है। शासन के निर्देश पर वहां चिकित्सक और फार्मासिस्ट की तैनाती कर दी गई है। वहां मरीजों का उपचार भी शुरू हुआ है। वार्ड ब्वाय तथा स्वीपर की तैनाती अभी नहीं की गई है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश के बाद दीवानी न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू किया गया है। सीएमओ डा. अरविंद कुमार गुप्ता ने दीवानी पीएचसी में आयुष चिकित्सक डा. आनंद प्रकाश शाक्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईकरी तथा फार्मासिस्ट विशाल मिश्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी को तैनात करके दवाओं का स्टोर भी कराया गया है।

दीवानी परिसर में एसीजेएम द्वितीय न्यायालय कक्ष के समीप पुराने वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में शुरू की गई पीएचसी में मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया है। जबकि दीवानी पीएचसी में अभी कोई भी वार्ड ब्वाय और स्वीपर की तैनाती नहीं की गई है। सीएमओ का कहना है कि शीघ्र ही दीवानी परिसर की पीएचसी में वार्ड ब्वाय तथा स्वीपर की तैनाती की जाएगी। दीवानी पीएचसी का नियमित रूप से निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें