फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज/ सहावर। सहावर में सोशल मीडिया पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित पोस्ट से भाजपा और हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


भाजपा नेता शिवा गुप्ता सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी देखी। यह टिप्पणी काजी मोहल्ला गंजडुण्डवारा रोड निवासी हसीन मियां द्वारा की गई थी। शिवा ने पोस्ट की जानकारी भाजपा के अलावा हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों को दी।

इस पर आक्रोश फैल गया। कस्बा के भाजपा व हिंदूवादी संगठनों के अभिषेक सिंह तोमर, बंटी शाक्य, रविकांत शास्त्री, विपिन कुमार, आकाश गुप्ता, गौरव वार्ष्णेय, प्रेमपाल आदि सभी लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे। शिवा ने बताया कि इस पोस्ट का सद्दाम अंसारी ने भी समर्थन किया है
विज्ञापन


। पुलिस ने तहरीर मिलते ही तुरंत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने दविश भी दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इधर भाजपाईयों व हिंदूवादियों ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कस्बा प्रभारी अनिल कुमार सारस्वत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें