फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों को न्योता दे रही हाईटेंशन लाइन

विज्ञापन
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड से लेकर आबादी वाले क्षेत्रों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हादसों को न्योता दे रही है। इस एचटी लाइन में 11 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित होता है। जर्जर पोल और नीचे लटकते एचटी लाइन के तार कभी भी हादसे को अंजाम दे सकते हैं। एचटी लाइन की गार्डनिंग भी नहीं की गई है। तार ढीले होकर काफी नीचे तक लटक रहे हैं, जिन्हें अरसे से कसा नहीं गया है। शिकायतों और एचटी लाइनों से हादसों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के जीटी रोड के बीचोबीच होकर 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन निकल रही है। पूरे दिन सड़क पर जाम के हालात बने रहते हैं। जीटी रोड को कई जगह बीच में एचटी लाइन क्रॉस भी कर रही है। मगर ज्यादातर स्थानों पर लाइन के नीचे गार्डनिंग नहीं है। जिससे कभी भी अगर कोई तार टूटता है तो बड़ा हादसा हो सकता है।

जीटी रोड ही नहीं शहर के आबादी वाले क्षेत्र में होकर भी एचटी लाइन निकल रही है, वहां भी जिम्मेदारों ने गार्डनिंग का कार्य नहीं कराया है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसा नहीं है कि गार्डनिंग के लिए शासन से हर वर्ष बजट स्वीकृत न होता हो। इसकी जिम्मेदारों को जानकारी भी है। बावजूद इसके सभी लोग उदासीनता बरते हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें