फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद ट्रैक किनारे की फैंसिंग

विज्ञापन
रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-मथुरा रेल मार्ग पर शनिवार को हजारा नहर के समीप हुई रेल दुर्घटना से रेल प्रशासन चौकन्ना हो गया है। रेल प्रशासन ने अनाधिकृत रूप से निकाले जाने वाले वाहनों की रोकथाम के लिए हजारा नहर के समीप दुर्घटनास्थल पर कटीले तारों से फैंसिंग कराई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कासगंज-मथुरा रेलवे लाइन पर लोडर टैंपो को शनिवार सुबह निकालने की कोशिश की गई, लेकिन रेलवे ट्रैक में यह फंस गया। भरतपुर से कासगंज आ रही सवारी गाड़ी हजारा नहर पुल के पास ट्रैक पर फंसे लोडर टैंपो से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रेन नहर में गिरने से बाल बाल बची। लोडर टैंपो करीब 200 मीटर तक ट्रेन के साथ घसीटता चला गया। जिससे पुल की रेलिंग भी टूट गई।

इस दुर्घटना की सूचना पर रेलवे के अधिकारियों का दुर्घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया। रेल अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को रेलवे ने हजारा नहर पुल के पास रेलवे ट्रैक के दोनों ओर सीसी पिलर लगाकर फैंसिंग का कार्य कर दिया है। जिससे अब वाहनों का आवागमन नहर किनारे रेल पटरियों से नहीं हो सकेगा। कासगंज-सहावर-पटियाली की ओर अभी भी कई स्थान ऐसे हैं जहां पर रेलवे ट्रैक पर लोग वाहन निकालते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें