मथुरा। प्लाट और फ्लैट की एवज में निवेशकों के 500 करोड़ रुपये लेकर फरार हुआ कल्पतरु ग्र्रुप का मालिक जयकृष्ण सिंह राणा आखिर कब पुलिस के हत्थे चढ़ेगा। पुलिस दावा जरूर उसे जल्द गिरफ्तार करने का करती है। जबकि कल्पतरु ग्रुप के मालिक के खिलाफ दो दर्जन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
कल्पतरु ग्रुप की चिटफंड कंपनी के नाम से यूपी, हरियाणा, राजस्थान, एमपी और पंजाब के जनपदों में कार्यालय खोले थे। इन जनपदों में एजेंटों की नियुक्ति तक कर डाली। इन एजेेंटों के माध्यम से प्लाट और फ्लैट की एवज में निवेशकों से धनराशि जमा कराई। फ्लैट और प्लाट का सब्जबाग दिखाकर कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा 500 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया। निवेशकों को कल्पतरु ग्रुप के मालिक के फरार होने की खबर लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
इन निवेशकों ने कल्पतरु ग्रुप के मालिक के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए। दो दर्ज मुकदमों के बाद भी पुलिस आजतक कल्पतरु ग्रुप के मालिक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अब सवाल खड़ा हो रहा कि आखिर पुलिस उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही। एसएसपी स्वप्निल ममगाई का कहना है कि जल्द ही कल्पतरु ग्रुप का मालिक गिरफ्तार किया जाएगा।