फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊ बाबा ने ओढ़ी रजाई

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। ब्रज के राजा दाऊजी महाराज का प्राचीन अगहन पूर्णिमा लक्खी मेला विधि-विधान से रविवार को शुरू हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

लक्खी मेला का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. तेजवीर सिंह, चेयरमैन कमल पांडेय, गोकुल चेयरमैन संजय दीक्षित, मंदिर रिसीवर आरके पांडेय ने फीता काट कर किया।
  
भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. तेजवीर सिंह ने कहा कि मेला प्राचीन गौरव का प्रतीक है। मेलों से आपसी भाईचारा व सौहार्द बढ़ता है। नगर पंचायत अध्यक्ष कमल पांडेय ने कहा कि बाहर से आए दुकानदारों के लिए पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस, सुरक्षा, साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ मनोरंजन की व्यवस्था कराना प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन


यहां के विकास को वे प्रदेश सरकार से विशेष पैकेज लाएंगे। अतिथियों का स्वागत चेयरमैन कमल पांडेय, मदन मोहन वैद्य, रामकटोर पांडेय ने किया। डब्लू पाठक, मेरुकांत पांडेय, मकसूदन पांडेय, थानाध्यक्ष बलदेव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

मेला में प्रात: से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने अपने इष्ट दाऊजी महाराज के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। दाऊजी महाराज ने सर्दी से बचाव के लिए रजाई ओढ़ कर भक्तों को संदेश दिया कि वे भी सर्दी से बचाव के उपाय अपनाएं। दाऊजी के भक्तों ने क्षीरसागर में स्नान किया। भीड़ के चलते जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें