फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित नवीन मंडी स्थल पर मतगणना समाप्त होने तक निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। विद्युत विभाग ने नवीन मंडी स्थल पर सुचारू आपूर्ति के लिए इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम का दर्जा मिलने के फिरोजाबाद में पहली बार चुनाव होने जा रहा है। शहर की जनता पहली बार मेयर और पार्षद के लिए वोट करेगी। बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद सभी ईवीएम मशीनें कोटला रोड स्थित नवीन मंडी स्थल में बने स्ट्रांग रूम में जमा कराई जाएंगी।

इसके बाद एक दिसंबर को सुबह सात बजे से मतगणना शुरु होगी। 29 नवंबर से एक दिसंबर तक मंडी समिति में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग ने इंतजाम कर लिए हैं। मंडी समिति को जाने वाली 11 केवी लाइनों के मेंटीनेंस काम मंगलवार को पूरा हो गया। विद्युत ट्रांसफार्मर की जांच करा ली गई है।
विज्ञापन


नगरीय विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता आरपी वर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से समापन तक पूरे शहर में सुचारू बिजली आपूर्ति देने के इंतजाम किए गए हैं। कोटला रोड स्थित मंडी स्थल पर मतगणना समाप्त होने तक निरंतर आपूर्ति मिलेगी। इमरजेंसी के लिए ट्राली व्यवस्था करा दी गई है। किसी तरह का फाल्ट होने पर तत्काल अटेंड करने के लिए जेई और लाइन स्टाफ तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें