कासगंज। जिलाधिकारी आरपी सिंह व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बाराह पत्थर मैदान में स्कूली बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। ब्लाक सहावर के कई गांवों में पहुंची स्वच्छता की टीमों ने स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
जिलाधिकारी ने छात्र एवं छात्राओं को साफ -सफ ाई व स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी साफ -सफाई की शुरूआत स्वयं से अपने परिवार व मोहल्ले से करें। छात्र अपने विद्यालय परिसर और अधिकारी अपने कार्यालय स्थल को साफ बनाएं रखें। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत ,बीएसए गीता वर्मा,एचपीएन दुवे, जयंत गुप्ता, छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
सहावर के गांव मीरनपुर में स्वच्छता समिति के कलाकारों द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से छोटी-छोटी स्वच्छता पर आधारित फिल्में दिखाई। इसके बाद गांव का सामाजिक मानचित्र तैयार किया गया। गांव में होने वाली गंदगी को दर्शाया गया।
वही गंदगी कैसे लोगों के बीच बीमारियों को फैला रहीं है, इसके प्रति लोगों को जागरूक किया। ग्रामीणों ने अपने गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हुसे शपथ भी ग्रहण की। स्वच्छता की टीमों ने गांव गनेशपुर, अलादीनपुर, बढारी कलां, ताजपुर, जमालपुर, रोशननगर, गढका, लालपुर, न्यौली, मुहम्मदपुर, गुनार सहित कई गांव में कार्यक्रम आयोजित किए।