फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव चिह्न मिलते ही प्रचार ने पकड़ा जोर

विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
विज्ञापन
मैनपुरी। निकाय चुनावों में नामांकन के बाद चुनाव चिह्न मिलते ही प्रचार प्रसार तेजी के साथ शुरू हो गया है। सभी पार्टियां अपने-अपने परिचित चेहरों के साथ चुनाव प्रचार में जुट गई हैं, वहीं निर्दलीय भी चुनाव प्रचार में जी जान से जुट गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र मैनपुरी में चुनाव का माहौल सबसे गर्म है।

यहां सपा, भाजपा, कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। सपा प्रत्याशी शीला कठेरिया जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, विधायक राजकुमार यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, जिप सदस्य बिल्लू यादव, किशन दुबे व अन्य परिचित चेहरों के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी राजरानी जाटव जिलाध्यक्ष संकोच गौड, मुंशीलाल शाक्य, मतीन सिद्दीकी, भीमसेन कठेरिया आदि के साथ चुनाव प्रचार कर रही हैं।

भाजपा प्रत्याशी मनोरमा देवी, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, शिवदत्त भदौरिया, राहुल चतुर्वेदी के साथ चुनाव प्रचार में जुट गई हैं।
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी निर्मला दिवाकर जिलाध्यक्ष महाराज सिंह शाक्य, दीपक पेंटर, एसपीएस रांणा, सुनील वर्मा आदि पदाधिकारियों के साथ चुनाव प्रचार में जुट गई है।

नगर पालिका क्षेत्र में निर्दलीय भी पीछे नहीं हैं। वे भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत क्षेत्र में भी सभी दलों ने प्रचार प्रसार तेजी के साथ शुरू कर दिया है। सपा, भाजपा, बसपा व कांग्रेस किसी भी कीमत पर अपने प्रत्याशियों को जुटाने में लग गई हैं।

वहीं शनिवार को निकाय चुनाव को लेकर वितरित किए जाने वाले चुनाव चिह्नि के दौरान निर्दलीय उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान उम्मीदवारों में जोश दिखाई दिए। चुनाव चिह्न लेने के लिए पूरे दिन उम्मीदवारों का जमावड़ा रहा।


जिले में निकाय चुनाव को लेकर आठ नगर पंचायत व एक नगर पालिका में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा था। इसी के तहत शनिवार को चुनाव चिन्ह का वितरण किया गया। नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए सात निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का वितरण किया गया।

वहीं ज्योंति खुड़िया में 17 निर्दलीय प्रत्याशियों को पहचान चिन्ह मिला। कुरावली में पांच निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरण किए गए। वहीं घिरोर में पांच, भोगांव में 25, बेवर में 10, कुसमरा में आठ, किशनी में 11 व करहल में सात निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें