फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और बसपा समर्थक भिड़े, गोली लगने से दो घायल

विज्ञापन
गोली - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वार्ड दो (बिरजापुर) में शनिवार की सुबह प्रचार के समय कांग्रेस और बसपा प्रत्याशियों के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। हाथापाई के बाद चली गोलियों से भगदड़ मच गई। गोली लगने से कांग्रेस प्रत्याशी का बेटा और एक समर्थक घायल हो गया। हाईवे पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, वहीं एक आरोपी को दबोच लिया। सुरक्षा की दृष्टि से बिरजापुर में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


थाना हाईवे के वार्ड दो बिरजापुर में कांग्रेस प्रत्याशी किरन और बसपा प्रत्याशी अंजलि के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। प्रचार के समय हुई भिड़ंत के बाद चली गोलियों में कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे प्रशांत की बाजू और समर्थक वकील की जांघ में गोली लगी। गोली लगते ही बिरजापुर में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से दोनों को आगरा के एसएन मेडिकल रेफर कर दिया गया।

कांग्रेस प्रत्याशी के पति बज्जी प्रधान ने बसपा प्रत्याशी के पति टीटू कर्दम, युधिष्ठिर और सत्यप्रकाश के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकद्दमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि एक आरोपी युधिष्ठिर गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने कराई 68 के खिलाफ रिपोर्ट
मथुरा। वार्ड दो के बिरजापुर में हुई गोलीबारी के बाद हरकत में आई हाईवे पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ नामजद और 50-60 अज्ञातों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है। पुलिस की सख्ती से ग्रामीणों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें