फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो ने साइकिल सवार वृद्घ को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। थाना पचोखरा के गांव पमारी निवासी विद्याराम (75) पुत्र स्व. रेवतीराम सोमवार सुबह घर से खरीदारी के लिए साइकिल से टूंडला आया था। वह सोमवार सुबह करीब 10 बजे टूंडला से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


एटा रोड पर सिकरारी स्थित केपी मैरिज होम के पास पीछे से जा रहे तेज रफ्तार टेंपो ने साइकिल में टक्कर मार दी और वृद्घ को रौंदता हुआ आगे निकल गया। इससे वृद्घ की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। घटना के तत्काल बाद टेंपो चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात टेंपो चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें