मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सर्व शिक्षा अभियान के तहत एक और सुविधा उपलब्ध होने के लिए जा रही है। अब परिषदीय स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क स्वेटर उपलब्ध कराए जाएंगे। जनपद में इस योजना का लाभ 128722 बच्चों को मिलेगा।
इस संबंध में शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम ने बीएसए को पत्र जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग की मानें तो नवंबर में ही जिले के 1,28,722 बच्चों को स्वेटर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
जिला समन्वयक एसके यादव ने बताया कि निदेशक के निर्देशानुसार कार्य चल रहा है। शीघ्र ही जनपद के बच्चों को स्वेटर उपलब्ध होंगे। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि निदेशक का पत्र प्राप्त हो चुका है। कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्वेटर प्राप्त होते ही बच्चों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।