फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय से राजा का ताल तक बैनर उतारे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने के दूसरे दिन भी नगर निगम की टीमें होर्डिंग बैनर उतारने को दिन भर शहर में दौड़ती नजर आईं। नगर निगम की टीमाें ने जिला मुख्यालय से राजा का ताल तक होर्डिंग उतारे।
विज्ञापन


नगर निकाय की शुक्रवार को दोपहर में अधिसूचना जारी होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, नगर आयुक्त, अपर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा हाईवे पर होर्डिंग बैनर हटाने को अभियान चलाया। नगर निगम की टीम शाम तक कार्य में जुटी रहीं। शनिवार को नगर निगम टीमें द्वारा करबला, नई बस्ती, सुहाग नगर, जाटवपुरी की पुलिया, आसफाबाद, जिला मुख्यालय, जैन मंदिर से राजा का ताल तक सर्विस रोड पर दोनों तरफ होर्डिंग बैनर उतारे गए।

नगर निगम द्वारा होर्डिंग बैनर उतारे को 18 टीमें लगाई गई थीं। शनिवार को सैकड़ों की संख्या में होर्डिंग उतारे गए।ल एसडीएम सदर संगमलाल यादव ने बताया कि बाईपास, सुभाष तिराहा, स्टेशन रोड, सर्विस रोड पर सभी होर्डिंग बैनर हटवा दिए गए हैं। शहर में जिन क्षेत्रों में होर्डिंग नहीं उतर सके हैं, वहां रविवार को अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें