फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा भरने लगी एटा टूंडला पैसेंजर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
एटा। टूंडला रेलवे जंक्शन पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन का फिर से संचालन शुरू हो गया है। इससे जिले के लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

रेलवे ने पिछले महीने टूंडला जंक्शन के प्लेटफार्म दो पर हो रहे काम के चलते एटा-टूंडला पैसेंजर को 19 अक्तूबर तक के लिए बंद कर दिया गया था। इसके चलते यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई थीं। अब रेलवे ने फिर से ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। ट्रेन दिन में दोनों समय फर्राटा भर रही है। दरअसल, एटा से प्रतिदिन टूंडला के लिए दो पैसेंजर ट्रेन जाती हैं। इस ट्रेन पर एटा-टूंडला ट्रैक पर पड़ने वाले स्टेशनों के यात्री निर्भर रहते हैं। खासकर जलेसर मेें परिवहन सुविधा नहीं होने से अधिकतर यात्री ट्रेन से ही सुबह एटा पहुंचते हैं और शाम तक काम निपटाकर ट्रेन से ही रवाना हो जाते हैैं। मगर अब टूंडला जंक्शन के प्लेटफार्म दो पर बाशेवल एप्रेन बनने के चलते यात्रियों को सस्ता और आरामदायक सफर बंद हो गया था। स्टेशन मास्टर सीपी शर्मा बताते हैं कि टूंडला जंक्शन पर काम होने के चलते ट्रेन को बंद कर दिया गया था। ट्रेन का पुन: संचालन शुरू हो गया है।
31 अक्तूबर तक चलेगी एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर
रेलवे ने एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर का समय 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। ट्रेन सुबह छह बजे एटा से चलकर सुबह 8:40 पर आगरा फोर्ट पहुंचेगी। साथ ही आगरा फोर्ट से शाम 6:10 बजे चलकर रात को 8:35 बजे एटा आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें