फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेबाज दूल्हे को देख कर निकाह से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। दूल्हे को नशे की हालत में देखकर दुल्हन के परिजनों ने निकाह कराने से इंकार कर दिया। पूरी रात चली पंचायत और दोनों पक्षों में हुई रजामंदी के बाद दूल्हे के छोटे भाई के साथ निकाह कराया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कस्बे से दो सगे भाइयों की शादी के लिए एक बरात हरियाणा के ओल्ड फरीदाबाद शहर में गई थी। बताया जा रहा कि दुल्हनें भी रिश्ते में बहनें हैं। ऐसे में एक साथ दो बरात आने के बाद दुल्हनों के परिजन जोरशोर से शादी की रस्में अदा करने में जुटे थे। उसी दौरान दोनों भाइयों में से एक दूल्हे को शराब के नशे में देख एक दुल्हन के परिजन बिगड़ गए। उन्होंने शराबी दूल्हे से लड़की की शादी करने से मना कर दिया। लड़की के परिजनों के मना करने से दूल्हा पक्ष के लोगों में हलचल मच गई। वे दुल्हन पक्ष को समझाने में लग गए लेकिन लड़की पक्ष शादी न करने की बात पर अड़ा रहा। बाद में दोनों पक्षों में हुई पंचायत के बाद शराबी दूल्हे के छोटे भाई के साथ लड़की का निकाह पढ़वाया गया और शादी की बाकी रस्में पूरी कराई र्गइं, जब जाकर मामला शांत हुआ। यह मामला पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें