एटा। नगर में लगातार उठ रही बाइकों की रिपोर्टों के बाद भी पुलिस के हाथ अब भी खाली ही हैं। बता दें. महज दो घंटे पचास मिनट के अंतराल में कोतवाली नगर में तीन बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। जबकि बाइक चोरी होने के दिन बीतने बाद भी पुलिस कोई वाहन बरामद नहीं कर सकी है। जो पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगा रही है।
कोतवाली नगर में प्रतिदिन दो और तीन बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण बुधवार को मिला। महज दो घंटे पचास मिनट में तीन बाइक चोरी होने की रिपोर्ट नगर पुलिस ने दर्ज की है। इसमें पवन कुमार निवासी पवांस की नौ बजकर चालीस मिनट पर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई।
इसके दस मिनट बाद सुनील पुत्र बासुदेव निवासी बापू नगर की और तीसरी अवनीश निवासी खंगारपुर थाना पिलुआ की रिपोर्ट बारह बजकर तीस मिनट पर दर्ज की गई। इस घटनाक्रम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस हद तक दोपहिया वाहन चोर पुलिस पर हावी होते जा रहें हैं। दूसरी तरफ अगर बाइक चोरी होने के दिन बीत जाने की बात की जाए तो ये तीनो बाइक छह दिन में चोर उठाकर ले गए है। जिनकी रिपोर्ट पुलिस ने अपने आप को बचाने के लिए इतने दिन बाद दर्ज की है। कोतवाली नगर के लगातार चक्कर लगाने या फिर पहुंच के चलते पुलिस ने बाइक चोरी रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है लेकिन पुलिस ने अब तक किसी भी वाहन चोर को नहीं पकड़ा है।
------
बेअसर एंटी व्हीकल थैफ्ट सैल
एटा। शहर से लगातार होने वाले दुपहिया वाहनों पर लगाम लगाने के लिए जिले में एंटी व्हीकल थैफ्ट सैल का गठन किया गया है। इसका वाहन चोरों पर कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है। इस सैल में तैनात पुलिस कर्मी भी किसी वाहन चोरी को पकड़ने में सफल नहीं हो सके है।