फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब रजिस्ट्रशन 21 से 30 तक करा सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राआें को वेब पंजीकरण कराने के लिए एक और मौका दिया है। 21 से 30 अगस्त तक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2017-18 में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। 31 जुलाई को वेब पंजीकरण की प्रक्रिया बंद कर दी थी। इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थी पंजीकरण नहीं करा पाए। इसलिए उनका वह प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। बड़ी संख्या में छात्र, स्कूल संचालक, छात्र संगठनों ने वेब पंजीकरण की तिथि बढ़ाने के लिए कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित से मांग की।

वहीं गत सत्रों की अपेक्षा इस बार पंजीकरण बहुत कम था। गत सत्रों में औसतन 2.5 लाख पंजीकरण होते थे। इस बार 31 जुलाई तक 1.31 लाख वेब पंजीकरण हुआ। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि रविवार रात 12 बजे के बाद से ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, 30 अगस्त को रात 12 बजे तक विद्यार्थियों के पास पंजीकरण कराने का मौका होगा। इस अवधि में वेब पंजीकरण न कराने वाले विद्यार्थियों को फिर मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें