फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहक झांकियों के साथ निकाली जन्माष्टमी

विज्ञापन
जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती समारोह समिति द्वारा मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दो दर्जन आकर्षक झांकियां, काली अखाड़े, मधुर ध्वनि बजाते बैंडबाजे शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण शोभायात्रा का शुभारंभ एमएलसी डा. दिलीप यादव द्वीप प्रज्ज्वलन और सदर विधायक मनीष असीजा ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में बैंडबाजे, काली अखाड़े के अलावा खाटू श्याम, बांकेबिहारी, शंकर पार्वती, भीष्म पितामह, पूतना वध, श्रीकृष्ण द्वारा अर्जन को उपदेश देना, बरसाने की होली, वासुदेव द्वारा कृष्ण को ले जाना, जेल में कृष्ण जन्म, कमल पर विराजमान मां लक्ष्मी, मधुवन में राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षक, वसुदेव-देवकी का डोला शामिल था।

मुख्य डोले के आगे जयंती समिति पदाधिकारी गणमान्य नागरिक चल रहे थे। शोभायात्रा श्री राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहा, गांधीनगर होते हुए बाईपास स्थित गोपाल आश्रम पर पहुंचकर संपन्न हुईं। मनोज यादव, आरपी सिंह,श्याम सिंह यादव, अशोक यादव, हरेंद्र यादव, राधेश्याम यादव, अनवर सिंह, चंद्रप्रकाश यादव, सुरेंद्र सिंह, डा. अनिल यादव, भूरी सिंह यादव सहित गणमान्य नागरिक शामिल थे।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन श्री द्वारिकाधीश मंदिर में बाबा अमरनाथ की गुफा के साथ श्रद्धालुओं ने हनुमान बाबा की भव्य झांकी के दर्शन किए। हुंडावाला बाग में जम्मू व हिमाचल के कारीगरों द्वारा अमरनाथ बर्फानी की आकर्षक गुफा सजाई गई। जय बाबा अमरनाथ बर्फानी समिति द्वारा कृष्णापाड़ा स्थित श्री द्वारिकाधीश मंदिर में बाबा अमरनाथ की भव्य झांकी सजाई गई। मथुरा-चंदौसी से आए कलाकारों ने देशी-विदेशी फूलों के साथ 500 बर्फ की सिल्लियों से बाबा अमरनाथ की भव्य गुफा सजाई। पुलिस फोर्स के साथ कमेटी पदाधिकारी व्यवस्थाएं संभालने में जुटे रहे। श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति द्वारा हुंडावाला बाग गली नंबर 18 में फ्रेंड्स क्लब ग्राउंड पर बाबा अमरनाथ बर्फानी की भव्य गुफा सजाई गई। समिति द्वारा आकर्षक गुफा सजाने के लिए जम्मू व हिमाचल से कारीगर बुलाए गए। भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, थाना दक्षिण प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फिरोजाबाद सहयोग समिति द्वारा प्राचीन हनुमान मंदिर आसफाबाद में बाबा बर्फानी की गुफा, श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई।

टूंडला। नगर के मोहल्ला सरस्वतीनगर, एटारोड, मोहम्मदाबाद व टूंडली, न्यू शिवनगर व न्यू रेलवे कालोनी में युवावर्ग द्वारा जीवंत झांकियां सजाई गई थीं। एटारोड पर आयुष जैन, विष्णु वर्मा, गौतम वर्मा, विक्की जैन, दिव्यांशु व साहिल जैन आदि का विशेष सहयोग रहा। शिव समाधि मंदिर में भगवान का भव्य डोला व फूल बंगला सजाया गया। पुजारी बसंतगिरी ने पूजा-अर्चना की और बाल-गोपाल का अभिषेक किया। टूंडली, आरपीएफ बैरिक न्यूकालोनी, थाना टूंडला के मंदिर में झांकी सजाई गईं। गांव मोहम्मदाबाद में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया था। एटारोड स्थित मनी की मढ़ैया स्थित गोपालजी के मंदिर पर भी श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें