एटा। मृतक जेेई सत्यम मिश्रा और कोचिंग पढ़ने वाली युवती बांदा जिले से वर्ष 2013 में एक दूसरे के सम्पर्क में आए थे। उस समय मृतक तकनीकी की पढ़ाई कर रहा था। वर्तमान में युवती एटा में एसएससी के लिए तैयारी कर रही है। बुधवार को पुलिस को पूछताछ में युवती ने सारी कहानी बताई। वहीं दूसरे दिन पुलिस हत्याकांड में कोई अहम सुराग नहीं जुटा सकी है। पुलिस को जांच में पता चला है कि वारदात के दिन युवती और रूम पार्टनर शहर से बाहर थे। मामले की रिपोर्ट विभाग के प्रधान सहायक ने थाना कोतवाली देहात में अज्ञात हत्यारोपियाें के खिलाफ दर्ज कराई है।
शव बरामद होने के दूसरे दिन तक पुलिस जेई हत्याकांड में किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। सर्विलांस और अन्य तरीके से की गई जांच में युवती और साथी जेई रविकांत की मोबाइल लोकेशन उनके घरों पर मिली है। ऐसे में पुलिस की मुसीबत और बढ़ गई है।
प्रथम जांच में पुलिस और अन्य लोग जेई सत्यम मिश्रा की हत्या करीब के लोगों के करने की आशंका जता रहे थे। सर्विलांस की जांच के बाद यह बात काफी दह तक परेशानी का सबब बनी हुई है। फिर भी पुलिस साथी जेई और युवती से लगातार पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी वरूण कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में युवती ने बताया कि वह जेई के सम्पर्क बांदा जिले में पढाई करने के वक्त वर्ष 2013 में आई थी। तभी से वे दोनो दोस्ती में रह रहे थे।
मैनपुरी जिले के भोगांव निवासी युवती ने बताया कि वह छह अगस्त की सुबह को अपने घर चली गई थी। पुलिस जेई की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर होने की बात कह रही है। वहीं मामले की रिपोर्ट सिंचाई विभाग के प्रधान सहायक संजय चतुर्वेदी ने थाना कोतवाली देहात में अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ दर्ज कराई है।
धारदार हथियार से की गई थी हत्या
एटा। महोबा के पनवाड़ी निवासी जेई सत्यममिश्रा की हत्या धारदार हथियार के प्रहार से की गई थी। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर प्रहार किया गया था। बिजली के करंट या फिर तरीके से जेई की हत्या नहीं की गई थी।
क्या था मामला
एटा। महोबा निवासी जेई सत्यममिश्रा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के मंदाकिनीपुरम स्थित सिंचाई विभाग के सरकारी आवास में रहता था। मंगलवार को उसका शव सरकारी आवास में लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ मिला था।