फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के गुंडों से नहीं डरूंगा: संजीव दिवाकर

विज्ञापन
RSS-BJP
विज्ञापन
जलेसर। भाजपा विधायक के साथ गत शनिवार हुई गुंडागर्दी, अभद्रता और हमले के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने प्रयास में जुटी है। रविवार को जिला प्रशासन ने विधायक की सुरक्षा चाकचौबंद करने की कवायद की तो विधायक ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने से इनकार कर कहा कि मैं भाजपा का सिपाही हूं, समाजवादी पार्टी के गुंडों से डरने वाले विधायकों में में से नहीं हूं।
विज्ञापन


जलेसर से भाजपा विधायक संजीव दिवाकर के साथ एक समारोह में कहासुनी के बाद शनिवार शाम तीन लोगों ने घर में घुस कर उन पर हमला कर दिया था। सपाईयों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। विधायक की तहरीर पर पुलिस ने तीन सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामला थाने पहुंचने के बाद सपा कार्यकर्ता सुलह के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन सभी प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। दूसरी ओर हमले के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं मे आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


भाजपा विधायक संजीव दिवाकर ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। जिला प्रशासन ने रविवार को विधायक संजीव दिवाकर की सुरक्षा बढ़ाने की कवायद की तो उन्होंने रोक दिया। विधायक बोले भाजपा गुंडागर्दी एवं भ्रष्टाचार को खत्म करने के वादे पर सत्ता में आई है। जब मुझ पर हमला होगा तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। बकौल विधायक मैं समाजवादी पार्टी के गुंडों से डरने वाला नहीं हूं और न ही हमारे कार्यकर्ता डरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ एमपी सलोनियां ने कहा कि सर्किल क्षेत्र में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी। जल्द ही विधायक पर हमला करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें