फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंची चलने की आवाज आई और कट गई चोटी

विज्ञापन
demo - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मथुरा। कस्बाई और ग्रामीण इलाकों के बाद अब महानगर में भी चोटी कटने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। शहर कोतवाली से महज 20 कदम दूर किशन टीले पर रामा देवी की चोटी कट गई। वहीं राया और रिफाइनरी में भी चोटी कटने की घटनाएं हुईं हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली से सटा है मोहल्ला किशन टीला। यहीं की रहने वाली रामा देवी की चोटी बुधवार की रात को कट गई। सोते वक्त उनके बाल कटे हैं। शहर के मध्य हुई इस घटना से लोगों में दहशत है। वहीं राया के अनोड़ा गांव में महिपाल सिंह की बेटी सोनिया की बृहस्पतिवार की तड़के पांच बजे चोटी कट गई। सोनिया ने बताया कि उसने अचानक कैंची चलने की आवाज सुनी थी। जब हड़बड़ाकर उठी तो आसपास कोई नहीं थी। उसकी चोटी कटी पड़ी थी।

वहीं टाउनशिप में सतीश की पत्नी सुंदरी की चोटी बुधवार की रात कटी है। जब वह सुबह को उठी तो उसे इसका पता चला। सुंदरी बेहोश हो गई थी। घटना की जानकारी रिफाइनरी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी के बयान दर्ज किए। वहीं जनपद में बढ़ती घटनाओं से महिलाओं में दहशत है। सहमी महिलाएं चोटी की जगह अब जूड़ा बनाने लगी हैं।
विज्ञापन


घरों पर लगाए गए हल्दी के छापे
मथुरा। चोटी कटने की घटनाओं से घबराए लोग इससे बचने के लिए टोटके अपनाने लगे हैं। इसके तहत कोई घरों पर हल्दी के थापे लगा रहा है, तो कोई मिर्च बांध रहा है। किसी ने भगवान की प्रतिमा को बाहर रख दिया है। इतना ही नहीं घर से बाहर जाने वाले बच्चों की जेब में भी महिलाएं लोहे का टुकड़ा रख दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें