एटा। निर्देशों के बाद भी परीक्षा एप अपलोड न करने वाली संस्थाओं की छात्र संख्या शून्य मानी जाएगी। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की निर्देश के बाद गंभीर डीआईओएस ने ऐसी संस्थाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विद्यालय संचालकों की मनमानी हजारों छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ सकती है। परीक्षा एप अपडेट न होने पर विद्यालयों की छात्र संख्या शून्य मानी जाएगी। ऐसे में पंजीकृत छात्र-छात्राओं का शिक्षा सत्र शून्य माना जाएगा। इससे छात्रों की एक साल खराब हो सकती है। ऐसी शिकायतों पर गंभीर डीआईओएस एसपी यादव ने इन विद्यालयों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ ही आपराधिक प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी है। विभागीय वेबसाइट से नदारद संस्थाओं को लेकर गंभीर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस से आख्या मांगी है। साथ ही छात्र संख्या शून्य दर्शाने और इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें कि जिले में 547 विद्यालयों में से 75 स्ववित्तपोषित संस्थाओं ने अभी तक आदेश का अनुपालन नहीं किया है।