फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवाइयों ने थाने में घुसकर पीटे पुलिसकर्मी, जमकर बवाल

विज्ञापन
जाम लगाकर किया बवाल
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। कई दिनों से लापता युवक के शव से अंदरूनी अंग गायब होने की जानकारी पाकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पहले तो दन्नाहार थाने के सामने जाम लगाया। पुलिस ने समझाया तो उन्होंने पथराव कर दिया। यही नहीं थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों को पीटा।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग तो भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। इस पर गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए और वहां से गुजर रही छह रोडवेज बसों समेत दर्जनभर वाहनों पर पथराव करने लगे। इसमें 35 यात्री और 12 पुलिसकर्मी घायल हुए।

दो घंटे बाद एसपी भारी फोर्स के साथ पहुंचे और किसी तरह हालात पर नियंत्रण हासिल किया। दन्नाहार, नगला आशा और आसपास के गांवों में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गई। बाद में पुलिस ने दबिश देकर छह युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला आशा निवासी गुड्डू कई दिनों से लापता था। सोमवार को पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने अवैध संबंधो के चलते हत्या किए जाने का जुर्म स्वीकार कर लिया। मंगलवार शाम को थाना करहल क्षेत्र स्थित बुझिया पुल से उसका शव मिला। पोस्टमार्टम के लाए जाने पर चिकित्सकों ने पहले से ही शव का पोस्टमार्टम होने व अंदरूनी अंगों के गायब होने की बात कही तो लोगों का गुस्सा भड़क गया।

आक्रोशित लोगों ने गुड्डी के बीमार पिता ध्रुव चंद्र को चारपाई समेत थाने के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने जब लोगों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। यही नहीं थाने के अंदर घुसकर पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा। इस दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग भी कर दी।

इस पर थाना पुलिस ने जवाब में थाने के अंदर से हवाई फायरिंग की तो बलवाई सड़क पर आ गए। इस दौरान उन्होंने आधा दर्जन रोडवेज बसों समेत दो दर्जन से अधिक वाहनों को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे बसों में बैठे लगभग 35 से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं कांस्टेबल सतेंद्र, रोहित कुमार, पुष्पेंद्र, हरिभान, हेमंत कुमार, शिवसिंह और होमगार्ड कालीचरण समेत 12 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। पुलिस जब फायरिंग करते हुए सड़क पर आई तो बलवाइयों ने दन्नाहार नगर पुल पार कर मोर्चा संभाल लिया।

इसके बाद दो घंटे तक दोनों ओर से जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। डर के चलते पुलिसकर्मियों की हिम्मत नगर पुल पार करने की नहीं हुई। लगभग दो घंटे बाद जब एसपी राजेश एस पहुंचे तब पुलिस फोर्स ने नहर पुल पार कर बलवाइयों को खदेड़ा। इस दौरान लगभग तीन दर्जन से अधिक राउंड पुलिस ने फायर किए। इस दौरान दूसरी ओर से भी तमंचों आदि से बलवाई फायरिंग करते रहे।

पुलिस फोर्स ने पीछा कर गांव में से छह युवकों को हिरासत में लिया। देर रात तक पीएसी और फोर्स पहुंचने पर दन्नाहार, नगला आशा समेत आसपास के गांव में चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात कर दिया गया था। वहीं देर रात तक एसपी थाने में कैंप किए हुए थे। एसपी राजेश एस का कहना है कि पुलिस पर हमला करने वालों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें