फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई विपक्षी नेता भाजपा से जुड़ना चाहते हैं: साक्षी महाराज

विज्ञापन
साक्षी महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। बिहार में विकास पुरुष नीतीश कुमार और नेता लालू प्रसाद की जोड़ी बनने पर मुझे पहले से ही संदेह था। आज जब नीतीश कुमार भ्रष्टाचार में खुद फंसते नजर आए तो उन्होंने इस महागठबंधन से अपने को अलग करना ही उचित समझा और उनकी इस लड़ाई में भाजपा ने बिना समय गवाएं उनका साथ दिया। यह बात रविवार को सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम में पत्रकारों से कही।
विज्ञापन



उन्होंने सपा नेता शिवपाल यादव के जेडीयू में शामिल होने की संभावनाओं पर कहा कि आज विभिन्न विपक्षी पार्टियों के कई नेता सीधे तौर पर भाजपा में शामिल होना चाहते हैं लेकिन जब भाजपा मेें उन्हें शामिल होने का मौका नहीं मिल रहा, तो वह राजग के ही किसी घटक दल में शामिल होकर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में विधान परिषद में खरीद फरोख्त की बातों पर उन्होंने कहा कि भाजपा कभी खरीद फरोख्त की राजनीति नहीं करती। संसद में जिसके सबसे अधिक सांसद और प्रदेश में सबसे अधिक विधायक हों, उसे खरीद फरोख्त की आवश्यकता नहीं है।



राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने किए जा रहे घमंडपूर्ण व्यवहार की बात उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार केंद्र की सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही है। यदि भाजपा कार्यकर्ता भी सरकार की नीतियों के विरुद्ध कार्य करेंगे, तो उनकी भी नहीं सुनी जाएगी। रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि आज देश का राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सब उत्तर प्रदेश से हैं। वहीं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के गृहजनपद मथुरा में चल रही बिजली कटौती पर उन्होंने कहा कि मथुरा में बिजली की स्थिति अच्छी नहीं है, यह उन्होंने भी महसूस किया है। उन्होंने कहा कि मथुरा में बिजली आपूर्ति में सुधार को लेकर वे श्रीकांत शर्मा से बात करेंगे, स्थिति सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें