फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर भवन, टपकती छत, परिषदीय स्कूलों का ये हाल

विज्ञापन
खस्ताहाल भवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था तो बदहाल है ही इमारतें भी ढहने वाले हाल में हैं। कन्या प्राथमिक विद्यालय शिशु उद्यान नगर क्षेत्र की इमारत तो पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इससे बच्चों के लिए हर वक्त खतरा मंडरा रहा है। बारिश में पानी टपकता है और कक्षाओं में छात्र उसी अव्यवस्था में पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


विद्यालय का पूरा भवन ही जर्जर हालत में हैं। छत भी चटकी हुई है इससे बरसात में पानी टपकता है। शौचालय की हालत भी दयनीय है यह भी गिरने की स्थिति में है। इतना ही नहीं उसके दरवाजे भी टूटे हुए हैं। इससे छात्राओं को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरान करने वाली बात ये है कि अभी तक किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार का कहना है कि जर्जर भवन की हालत के बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया। वहीं इस संबंध में शासन को भी पत्र लिखा है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें