फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गांवों को शहरी लुक देने में खर्च होंगे 89 करोड़

विज्ञापन
गांव का हाल बेहाल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ररवन मिशन के तहत 89 करोड़ की लागत से रुधऊ मुश्तिकिल एवं उससे जुड़े पांच गांवों का कायाकल्प होगा। गलियों में सीसी निर्माण एवं पांच गांवों को आपस में जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक करके इस प्रस्ताव को शासन को भेजने का फैसला लिया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के शहरी लुक देने के लिए डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ररबन मिशन की शुरूआत की थी। टूंडला ब्लाक के गांव रुधऊ मुश्तकिल के अलावा ही अनवारा,टूंडला खाम,मोहम्मदाबाद,चुल्हावली को शामिल किया है।

जिला प्रशासन की ओर से सपा शासन के दौरान जिले से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। लेकिन शासन ने कोई ध्यान नहीं दिया इसके कारण इन गांवों का विकास नहीं हो सका था। जिला प्रशासन ने रिवाइज प्लान तैयार कर शासन को भेजने का फैसला लिया। विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्ताव पहले ही तैयार कर लिए थे।
विज्ञापन


विकास भवन प्रांगण के सभागार में डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 89 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया है। बैठक में सीडीओ अशोक कुमार,डीडीओ अरविंद्र चंद्र जैन,पीडी विनीता श्रीवास्तव,डीपीआरओ गिरीशचंद्र, एक्शईएन पीडब्ल्यूडी उदयवीर सिंह,एक्शईएन जलनिगम व पीओ नेडा,बीडीओ प्रतिमा निमेष,एई डीआरडीए आरके श्रीवास्तव हित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पाइपलाइन से वाटर सप्लाई को 12.66 करोड़,नाली निर्माण को 6.88 करोड़, सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट पर एक करोड़, गांव की गलियों में सीसी,केसी ड्रेन 29.18 करोड़,सोलर स्ट्रीट लाइट 1.26 करोड़,इंटर कनेक्ट रोड को पीडब्ल्यूडी विभाग को 8.38 लाख, एलपीजी गैस कनैक्शन दिलाने को 29 लाख, कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना पर 2.99 करोड़, एग्रीकल्चरल सुविधा को 4.91 करोड़, प्राइमरी स्कूल के उच्चीकरण को 75.65 लाख, गांव में एम्बुलेंस के साथ उपचार की व्यवस्था पर 81 लाख का प्रस्ताव भेजा है।

सीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र को शहरी लुक देने के 89 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहाहै।धनराशि मिलने के साथ इन गांवों में विकास कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें