फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित देवकी नगर की जनता ने दूषित पानी एवं पेयजल समस्या को लेकर मंगलवार को आधे घंटे तक जाम लगाकर नारेबाजी की थी। इसके बाद क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या दूर नहीं हो सकी। नगर निगम अफसरों के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश था।
जलेसर रोड स्थित मोहल्ला कटी बरी, टापाकलां, देवकी नगर व माता मंदिर वाली गली में पिछले दो माह से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। मायापुरी टंकी से क्षेत्र में मात्र पांच-दस मिनट ही पानी पहुंचता था। 15 दिन पूर्व जलेसर रोड नाले के निकट पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण घरों में नाले का दूषित पानी पहुंच रहा है। सुनवाई न होने पर मंगलवार को सुबह जाम लगाकर नारेबाजी की।
देवकी नगर निवासी पुष्पादेवी, मुन्नीदेवी का कहना था कि पाइप लाइन से काला नाली जैसा पानी आ रहा है। उसमें छोटे-छोटे सफेद कीड़ें रेंगते रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द निदान न हुआ तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान रामखिलाड़ी, जीतू, सुरेश, राकेश शर्मा, संजीव जैन, रामवीर, लालू, टीटू, पुष्पा, कल्पना, मुन्नी, सुमन आदि रहे।
ेे