फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स व एएनएम में मारपीट, सीएचसी पर हुआ हंगामा

विज्ञापन
कानपुर शिक्षकों का हंगामा - फोटो : SELF
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स एवं एएनएम में मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। मारपीट के दौरान सीएचसी पर काफी देर तक हंगामा हुआ।
विज्ञापन

सुबह स्टाफ नर्स रिचा यादव प्रसूताओं का इलाज कर रही थी। तभी अचानक गंजडुण्डवारा स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम ज्योती गोस्वामी अपनी मां के साथ हाथों में डंडा लेकर पहुंच गई। उन्होंने रिचा यादव के साथ मारपीट कर दी। झगड़ा होते देखकर मामले की जानकारी यूपी-100 पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी होने पर उच्चाधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने मामला शांत कराया। दोनों ने ही मारपीट की तहरीर एक दूसरों को आरोपित करते हुए पुलिस को दी है। कुछ दिनों पूर्व रिचा यादव ने सीएचसी परिसर में पूर्व चिकित्साधीक्षक व ज्योती गोस्वामी के बीच संबंध होने व माहौल खराब करने की शिकायत करते हुए तहरीर साक्ष्यों के साथ कोतवाली पुलिस को दी थी। इससे एएनएम ज्योति आक्रोशित थी और गुरुवार को इसी परिपेक्ष्य में मारपीट की घटना हुई। सीएमओ रंगजी द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है पूर्व चिकित्साधीक्षक डा. तरूण राजपूत व ज्योती गोस्वामी को सीएचसी परिसर के कमरों को खाली करने के नोटिस जारी कर दिए है। स्टाफ नर्स रिचा यादव का पटियाली से सोरों स्थानान्तरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें