फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के आदेश की नाफरमानी, विभाग कर रहे मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्राथमिकता वाले अभियान को अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में सिर्फ एक दिन शेष बचा है, जबकि जिले में 60 फीसदी भी सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो पाई हैं। जिला पंचायत और मंडी परिषद का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। आगरा विकास प्राधिकरण ने तो अब तक अभियान शुरू भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


आगरा मंडल में 5978.53 किमी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है। छह जून तक 3322.76 किमी सड़कें ही गड्ढा मुक्त हो पाई थीं। यानी लगभग 56 फीसदी ही कार्य हो पाया था। सबसे ज्यादा खराब स्थिति विकास प्राधिकरण और सिंचाई विभाग की है। अब तक कार्य भी शुरू नहीं किया गया है। वहीं, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने बाजी मार ली है। विभाग ने टारगेट पूरा कर लिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद प्रदेश की सभी सड़कों को 15 जून तक गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया था। लोक निर्माण विभाग 62 फीसदी अपनी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर चुका है। जबकि नगर निगम/निकाय 50 फीसदी ही सड़कों का निर्माण कर सका है। ऐसी स्थिति में 15 जून तक लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा। कई विभाग कार्य शुरू न करके मुख्यमंत्री के आदेश की खुलेआम नाफरमानी कर रहे हैं। मंडी परिषद को 278.20 किमी सड़कें गड्ढा मुक्त करनी है।
विज्ञापन


इसके सापेक्ष वह सिर्फ 18 फीसदी कार्य ही कर पाया है। सिंचाई विभाग को 182.02 किमी सड़कों की मरम्मत करने है। मगर, उसने अब तक कार्य ही शुरू नहीं किया है। आगरा विकास प्राधिकरण ने गड्ढा मुक्त अभियान के तहत अपनी योजनाओं की 13 सड़कों को चिह्नित किया है। इनकी कुल लंबाई करीब 56 किलोमीटर है। गड्ढों की नापजोख के मुताबिक करीब 6.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण करना है लेकिन एडीए अभी तक आधा काम भी नहीं कर पाया है।


वर्जन
कुछ विभागाें को छोड़कर लगभग सभी विभाग तय समय सीमा में सड़कों को गड्ढा मुक्त कर लेंगे। कुछ पीछे रहे हैं, उनके वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।
- गौरव दयाल, जिलाधिकारी

छह सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वर्क आर्डर जारी कर दिए हैं। शेष सड़कों के टेंडर दोबारा करने पड़े हैं अभी वर्क आर्डर जारी नहीं हो सका है लेकिन जल्द से जल्द काम निपटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- हरि राम, सचिव, सचिव, एडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें