कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं युवतियां।
फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर शाखा द्वारा रविवार को सीबी गेस्ट हाउस में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं नृत्य कार्यशाला समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृति प्रस्तुत देकर समां बांध दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर किया। संरक्षक के रूप में प्रमुख उद्यमी देवीचरन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि रविंद्र श्रीवास्तव, संस्था पदाधिकारियों ने ध्येय गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके उपरांत संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मंचीय कार्यक्रम की शुरूआत बालिकाओं ने गणेश वंदना देवा श्री गणेशा की प्रस्तुति के साथ की। इसके उपरांत राधा-कृष्ण के वेश में सजे नन्हे-मुन्ने बालिकाओं ने भक्तिगीत पर आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान 35 दिवसीय नृत्य कार्यशाला में भाग लेने वाली बालिकाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम से हुआ। संचालन शिवकांत पलिया व प्रवीन अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, महामंत्री शिवकांत पलिया, कोषाध्यक्ष इंजी. एससी अग्रवाल, उपाध्यक्ष गोपाल दास बंसल, मंत्री प्रवीन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अनुग्रह गोपाल सह मीडिया प्रभारी राकेश मित्तल, कल्पना सिंह चौहान, सुरेंद्र अग्रवाल, रमेश बंसल आदि मौजूद रहे।