फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कासगंज के प्राइवेट क्लीनिक में मासूम की मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया ये आरोप; बुला ली पुलिस

Tue, 04 Aug 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के मल्लाह नगर गांव में उपचार के दौरान 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिजनों ने निजी चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक इंजेक्शन लगने के बाद बालक की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरोंजीजी क्षेत्र के गांव मल्लाह नगर में सोमवार की देर शाम निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिजन ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह पर रखवा दिया है।
विज्ञापन


गांव मल्लाह नगर निवासी   जीतू(10) पुत्र साकेत सिंह कश्यप की सोमवार के देर शाम  7:00 बजे तबीयत खराब हो गई। परिजन  गांव में एक निजी चिकित्सक यंहा उपचार के लिए ले गए ।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बालक को इंजेक्शन लगा दिया । इससे उसकी ओर ज्यादा तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन उसे देर रात जिला अस्पताल पर लेकर पहुंचे । जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की सूचना परिजन ने पुलिस को दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बालक की मौत के बारे में परिजन से पूछताछ की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें