फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियां लेकर आया सीबीएसई दसवीं का परिणाम

Fri, 29 May 2015 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
वेबसाइट पर रिजल्ट खुलते ही सभी झूम उठे। ग्रेडिंग में पास के प्रतिशत की अधिक मारामारी नहीं रही। सीजीपीए में परिणाम देखा गया। कुछ परीक्षार्थियों ने गुणांक से व्यक्तिगत पास का प्रतिशत निकालने की कोशिश की। वहीं 10 सीजीपीए पाने वाले छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

सीबीएसई से संचालित जिले के 67 स्कूलों के 13036 परीक्षार्थी दसवीं की परीक्षा में बैठे थे। इसमें 7298 छात्र और 5738 छात्राएं थीं। 9286 विद्यार्थियों ने आंतरिक और महज 3750 ने बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया। बोर्ड परीक्षा की ओर से लड़कियों का रुझान कम रहा। महज 738 लड़कियों ने बोर्ड परीक्षा दी। दसवीं के विद्यार्थियों को स्वेच्छा से विकल्प चुनना था। परिणाम को लेकर बोर्ड परीक्षार्थियों में अधिक बेचैनी थी, लेकिन नतीजा अच्छा रहा। 10 सीजीपीए पाने वालों में बोर्ड परीक्षार्थी बड़ी संख्या में शामिल हैं।
प्रत्येक स्कूल में परिणाम देखने की तैयारी की गई थी। विद्यार्थी भी स्कूल पहुंच गए। वेबसाइट पर परिणाम अपलोड होते ही 10 सीजीपीए पाने वाले छात्र-छात्राओं की तलाश शुरू कर दी गई। दसवीं में टॉपर्स नहीं तलाशे गए। न ही एक-दूसरे स्कूलों का परिणाम पता करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन



13036 कुल परीक्षार्थी जिले में थे
7298 छात्रों ने दी थी परीक्षा
5738 छात्राएं हुईं थीं शामिल
9286 परीक्षार्थी आंतरिक परीक्षा में बैठे
3750 ने बोर्ड की परीक्षा में हिस्सा लिया
738 छात्राएं बोर्ड परीक्षा देने वालों में रहीं
67 स्कूल सीबीएसई से जिले में संचालित

सीजीपीए का फंडा
सीजीपीए पांच विषयों के ग्रेड प्वाइंट का औसत होता है। इसे कम्युलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज कहते हैं। सीजीपीए को 9.5 से गुणा करके अंक का प्रतिशत प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी छात्र के चार विषयों में दस-दस ग्रेड अंक और एक विषय में नौ ग्रेड अंक है तो वह विषयों के ग्रेड अंक को जोड़कर पांच का भाग दे। प्राप्तांक का 9.5 से गुणा करके प्रतिशत निकाल सकता है।  

ग्रेडिंग का फार्मूला
अंक         ग्रेड          प्वाइंट
91-100   ए-1         10
81-90     ए-2          9
71-80     बी-1         8
61-70     बी-2         7
51-60      सी-1        6
41-50      सी-2        5
33-40       डी          4
21-32      ई-1         कोई नहीं  
20 से कम   ई-2         कोई नहीं

ग्रेडिंग के पक्ष में कम परीक्षार्थी
10 सीजीपीए पाने वाले परीक्षार्थियों को ग्रेडिंग सिस्टम नहीं रास आ रहा। उनका मानना है कि 91 से लेकर 100 अंक तक पाने वाले को सामान्य सीजीपीए मिल रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। मेरिट की व्यवस्था होने पर परीक्षार्थियों को उसकी मेहनत के अनुरूप अंक मिलेेंगे। बहुत कम 10 सीजीपीए वाले परीक्षार्थी ग्रेडिंग व्यवस्था के समर्थन में खड़े नजर आए।

सर्वर ने किया परेशान
आगरा। सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट आते ही सर्वर स्लो गया। रिजल्ट देखने के लिए परीक्षार्थियों, अभिभावकों को माथापच्ची करनी पड़ी। दोपहर तकरीबन ढाई बजे रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड हुआ। घंटे भर बाद सर्वर ठीक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें