फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगर निगम में बजे ढोल-नगाड़े, 10 मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ; जमकर मना जश्न

Thu, 09 Apr 2026 08:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के नगर निगम में जमकर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। माैका था मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का। मेयर ने सभी मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई। 
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में मनोनीत पार्षद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नगर निगम सदन में बृहस्पतिवार को शासन से मनोनीत 10 पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। पार्षदों को मेयर हेमलता दिवाकर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


ढोल-नगाड़े के साथ जश्न मनाते हुए मनोनीत पार्षद शपथ के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंचे। सुबह 11 बजे सदन कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। पार्षदों को विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया गया। मनोनीत पार्षद संजय राय, अमित अग्रवाल पारुल, सुषमा जैन, जितेंद्र सविता, सुनील करमचंदानी, पंकज सिकरवार, धरम वीर सिकरवार, नितीश भारद्वाज, हरिओम बघेल एवं राहुल वाल्मीकि हैं।
विज्ञापन


मेयर ने कहा उम्मीद है कि सभी मनोनीत पार्षद सदन की गरिमा को बढ़ाते हुए आगरा की स्वच्छता, विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। समारोह में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित निर्वाचित पार्षद मौजूद रहे। प्रशासनिक स्तर पर अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश सिंह, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम और उप नगर आयुक्त डॉ. सरिता सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें