फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग क्षेत्रों में आग लगने से 31 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
31एमएनपी-23-कुसमरा में जली गेहूं की फसल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/ घिरोर/ कुसमरा। मैनपुरी, घिरोर और कुसमरा क्षेत्र में बुधवार को बिजली के शॉर्टसर्किट से 31 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव गोशलपुर में बिजली के तारों के टकराने से निकली चिंगारी से होशियार सिंह और हरीराम के 10 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीण और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।
इधर, घिरोर क्षेत्र के नगला बाग में आग से वीरेश कुमार पुत्र नारायण सिंह के चार बीघा और पुष्पेंद्र पुत्र सियाराम निवासी नगला बाग तीन बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय किसानों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कुसमरा के इटावा मार्ग पर 32 केवी पावर हाउस के पास खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में बिजली की चिंगारी से आग लग गई। यहां शिव कुमार पुत्र सियाराम और एक अन्य व्यक्ति के सात-सात बीघा गेहूं की फसल जल गई।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दमकल को दी लेकिन दमकल दो घंटे देरी से पहुंची। दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
------
एचटी लाइन की चिंगारी से बुर्जी, बठिहा में लगी आग
कुरावली। गांव लतीफपुर में मंगलवार रात हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से पुष्पेंद्र पुत्र पूरन सिंह के भूसे की बुर्जी में आग लग गई। ग्रामीण आग पर काबू कर पाते लेकिन इससे पहले ही आग ने पास में रखे ईशलेंद्र पुत्र पूरन सिंह की बुर्जी, रामपाल पुत्र महावीर के बठिहा को अपने आगोश में ले लिया।
आग से बुर्जी के निकट बंधी भैंस भी झुलसकर से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक लाइक राम शर्मा ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया लेकिन इससे पहले ही दो बुर्जी, एक बठिहा पूरी तरह से जल चुके थे।
------
आग से तीन गाय झुलसी, एक की मौत
करहल। गांव शाहपुर निवासी रणवीर सिंह और शिशपाल पाल सिंह के घर में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से घरों में बंधी एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई और दो गाय गंभीर रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन

इसके साथ ही छप्पर, आलू के पैकेट, बाइक, भूसा जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें