फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट कार्ड बदलकर पुरातत्वकर्मी के खाते से 1.40 लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान बदमाशों ने पुरातत्वकर्मी का डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से 1.40 लाख रुपये पार कर दिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक कराया और बुधवार को पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सीकरी चार हिस्सा निवासी एएसआई कर्मचारी ओमप्रकाश तीन जुलाई को बड़ी बगीची मंदिर के सामने स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। इस दौरान पीछे से पहुंचे तीन युवकों ने धक्कामुक्की कर उनका डेबिट कार्ड गिरा दिया और उठाकर देने के दौरान चालाकी से डेबिट कार्ड बदल दिया। पांच जुलाई की शाम उनके मोबाइल फोन पर रुपये निकाले जाने के पांच मैसेज आए।
पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने 50-50 हजार रुपये की दो बार खरीदारी की और 10-10 हजार रुपये चार बार में एटीएम से निकाले। उनके पास 50 हजार की एक शॉपिंग का मैसेज नहीं आया। बैंक से डिटेल निकलवाने पर इसकी जानकारी हो सकी। मैसेज देखकर वह तुरंत सहयोगी के साथ केनरा बैंक की शाखा पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी देकर ़डेबिट कार्ड ब्लॉक कराया। पीड़ित ने बताया कि यह रकम उसने अपनी बेटी के विवाह के लिए रखी थी। पीड़ित ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें