लखनऊ। केजीएमयू का न्यू कैंपस हरदोई रोड पर बनेगा। केजीएमयू प्रशासन ने हरदोई रोड पर लगभग 90.10 एकड़ भूमि तलाश की है। केजीएमयू अब शासन को प्रस्ताव भेजकर जमीन की मांग करेगा। इसके बाद नए कैंपस को बनाने की कवायद शुरू की जाएगी।
लंबे समय से केजीएमयू के न्यू कैंपस के लिए जमीन की खोज की जा रही थी। कभी कानपुर रोड तो कभी हरदोई रोड पर जमीन की संभावनाएं तलाशी गई। यहां तक कि सुल्तानपुर रोड पर शहीद पथ के पास भी जमीन तलाशी गई। कुलसचिव इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सेटेलाइट कैंपस के लिए 100 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही थी। काफी कवायद के बाद हरदोई रोड पर 90.10 एकड़ जमीन मिली है। केजीएमयू मुख्य कैंपस के पास होने के कारण यह सबसे मुफीद है। इसके अलावा केजीएमयू के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवास से भी यह कैंपस पास पड़ेगा।