गुरुवार दोपहर बारिश से पिछले कुछ दिनों से हो रही उमस से लोगों को निजात
मिल गई। मौसम विज्ञानियों ने पहले ही लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में शानदार
बारिश होने की संभावना जताई थी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया था कि मौसमी उठा-पटक के चलते मप्र में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है, जिससे राजधानी समेत आसपास के इलाकों में अगले कुछेक दिन में बौछारों पड़ेंगी।
उधर, बुधवार को भी चटख धूप के साथ हवा के झोंकों व बीच-बीच में बादलों की आवाजाही जारी रही। लोग दिनभर उमस से बेहाल रहे।
बुधवार को अधिकतम पारा 36 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया। ये सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।