फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदेसी संवासिनियों को घर भेजने की तैयारी

Sun, 14 Jul 2013 01:39 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला शरणालय में रहने वाली प्रदेश के बाहर की लड़कियों और महिलाओं को उनके गृह प्रदेश भेजने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


इसके तहत चाइल्ड लाइन लखनऊ ने अलग-अलग राज्यों के 11 संस्थानों की लिस्ट हाईकोर्ट के जरिए शरणालय को भेजी है।

इसके अलावा मानसिक रोगी महिलाओं का इलाज भी तेज कर दिया गया है। इसके नतीजे भी आने लगे हैं और इनमें से कुछ महिलाएं अपने निवास से जुड़ी जानकारियां बताने लगी हैं।

संसाधनों की है कमी
शरणालय की सुप्रीटेंडेंट डॉ. आरती सिंह ने बताया कि यहां रह रहीं कई महिलाएं मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। वैधानिक तौर पर उन्हें महिला शरणालय में रखने का प्रावधान नहीं हैं और न ही यहां उनके लिए जरूरी संसाधन हैं। इसके बावजूद यहां दशकों से ऐसी महिलाएं रह रही हैं।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन के निदेशक अंशुमाली शर्मा बताते हैं कि ये सभी संस्थाएं अपने-अपने राज्य में महिलाओं और लड़कियों के हितों पर काम कर रही हैं। उनके जरिए संवासिनियों की घर वापसी हो सकेगी।

इन राज्यों की संवासिनियां हैं लखनऊ में
लखनऊ के इस महिला शरणालय में प्रदेश के साथ-साथ कई अन्य राज्यों की भी महिलाएं और लड़कियां रह रही हैं। इनमें बिहार और पश्चिम बंगाल से तीन-तीन, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश से एक-एक हैं।
विज्ञापन


जो महिलाएं अपना पता बताने में सक्षम नहीं हैं उन्हें भी संभवत: दूसरे राज्यों का ही समझा जा रहा है। कुछ अन्य महिलाएं बिल्कुल नहीं बोलतीं। ऐसे में उनकी रिहाइश भी प्रदेश में होना संदेहास्पद ही है।

राजकीय महिला शरणालय की स्थिति
- 33 संवासिनियां हैं शरणालय में
- 14 मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं हैं, तो कुछ शारीरिक तौर पर अस्वस्थ
- 75 संवासिनियों की क्षमता है शरणालय की
- 71 संवासिनियां तक रखी गई थीं यहां इस वर्ष के शुरू तक, जिन्हें धीरे-धीरे घर भेजा गया

इन महिला गृहों में संपर्क की जरूरत
- असम : राज्य महिला गृह, सुंदरगढ़ी, गुुलुकगढ़ी, गुवाहाटी
- बिहार : उत्तर रक्षा गृह, गाय घाट, आलमगंज, पटना
- छत्तीसगढ़ : नारी निकेतन, रायपुर
- हरियाणा : नारी संरक्षण गृह, करनाल
- महाराष्ट्र : तेजस्विनी महिला वस्तीगृह, कोल्हापुर और सरकारी राज्य गृह, अकोला
- ओडिशा : स्वाधार शैल्टर होम, ओगलपाड़ा, भुवनेश्वर
- पंजाब/चंडीगढ़ : नारी निकेतन, चंडीगढ़
- पश्चिम बंगाल : रेस्क्यू होम, हावड़ा
- नेपाल : मैती संगठन शेल्टर होम, नेपालगंज
- झारखंड : चाइल्ड लाइन, रांची
- मध्य प्रदेश : चाइल्ड लाइन, भोपाल
(चाइल्ड लाइन लखनऊ द्वारा दी गई सूची के अनुसार)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें