फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हालात में छात्रा की मौत

Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के पानखेड़ा गांव की आठवीं की छात्रा (14) की रहस्यमय हालात में शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते बृहस्पतिवार को गंभीर अवस्था में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। छात्रा के पिता का कहना है कि छत से गिरने के चलते बेटी की मृत्यु हुई है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने का शक जाहिर किया गया है। इस पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

पानखेड़ा गांव निवासी किसान विनोद कुमार पत्नी बेहसा, दो बेटों व तीन बेटियाें के साथ रहता है। छोटी बेटी वंदना पाल हाईस्कूल कॉलेज में आठवीं की छात्रा थी। किसान के मुताबिक, बीते बृहस्पतिवार को सुबह किसान पत्नी के साथ खेत पर गया हुआ था। वंदना व अन्य बच्चे घर पर थे। सूचना मिली कि वंदना पहली मंजिल की छत से गिर गई है। उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां शुक्रवार दोपहर वंदना की मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसमें छात्रा के जहरीला पदार्थ खाने का शक जाहिर किया गया है। काकोरी एसओ तेज प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर विसरा के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके बाद मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें