फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के चौथाई हिस्से की बत्ती गुल, हंगामा

Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के कई इलाकों में लगातार बिजली संकट झेल रहे लोगों का सब्र टूट गया। त्रिवेणीनगर में बिजली जाने पर बुधवार रात दो बजे लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा किया। वहीं, बृहस्पतिवार को दिन भर बिजली गायब रहने पर इंदिरानगर के सेक्टर 14 उपकेंद्र पर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शहर के एक चौथाई हिस्से की रोजाना आधी रात को बिजली गुल हो जाती है। इसके बाद शिकायत न तो उपकेंद्र के कर्मचारी सुनते हैं न ही अधिकारी। अगर उपकेंद्र ऑपरेटर ने मोबाइल पर कॉल रिसीव कर भी ली तो बस एक ही जवाब मिलता है कि लाइन में फॉल्ट आ गया है, सुबह ठीक होगा। आलमबाग, टेेढ़ी पुलिया सहित कई इलाकों में बुधवार रात 3:30 बजे बत्ती गुल हो गई, जो बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे सामान्य हो सकी। क्षेत्रीय निवासी परमजीत सिंह ने कहा कि पिछले सात दिन से यही हाल है। लोगों को पूरी रात जाग कर काटनी पड़ती है। वहीं सुबह पानी के तरसना पड़ता है।
इसी प्रकार त्रिवेणीनगर, फजुल्लागंज, सीतापुर, खदरा, भरतनगर में भी रोजाना रात में बिजली गुल होने का क्रम जारी है। स्थानीय निवासी एसपी शुक्ला ने बताया कि हफ्ते भर से आधी रात दो बजे से सुबह पांच बजे तक बिजली नदारत रहती। इसके विरोध मेें बुधवार रात दो बजे लोगों ने अहिबरनपुर उपकेंद्र पहुंच कर हंगामा किया। इसके अलावा गोमतीनगर के विनीत खंड में पूर्वाह्न 11 से शाम 7 बजे, विभव खंड में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आई। मॉडल हाउस, राजाजीपुरम, इंदिरानगर, चौक, अमीनाबाद एवं हजरतगंज इलाकों में बिजली संकट बना रहा। इंदिरानगर सेक्टर 14 उपकेंद्र पर हरिहर नगर के लोगों ने सुबह से रात तक बिजली गुल होने के विरोध में बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे हंगामा कर नाराजगी व्यक्त की। लोगों ने बताया कि हरिहर नगर, पटेल नगर, तकरोही, खुर्रमनगर, पिकनिट स्पाट रोड, मानस विहार, मुंशी पुलिया, सर्वोदयनगर, विकासनगर और जानकीपुरम इलाके में बिजली संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें