फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के विरोध पर गोली मारी

Tue, 12 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के बालागंज में तीन बदमाशों ने सोमवार रात एक बेकरी में लूटपाट का प्रयास किया। इस दौरान बाधक बने नौकर को गोली मारकर भाग निकले। पुलिस ने लूटपाट से इनकार करते हुए लेनदेन का विवाद बताया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बालागंज में कल्याण गिरि मंदिर के पास माडर्न बेकरी पर सोमवार रात साढ़े दस बजे तीन युवक पहुंचे। कोल्डड्रिंक पीने के बाद भुगतान को लेकर झगड़ने लगे। नौकर महेश राजपूत ने विरोध जताते हुए एक युवक को पकड़ने की कोशिश की। इस पर हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर फायर कर दिया। दाहिने हाथ में गोली लगने से महेश घायल होकर गिर गया। गोली चलने से अफरातफरी मच गई। इस बीच तीनों युवक बाइक पर सवार होकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महेश को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और हमलावरों की तलाश शुरू की है। घायल महेश ने जानकारी दी है कि बेकरी बंद होने के समय पहुंचे तीन बदमाशों ने कोल्डड्रिंक पी। इसके बाद बिल चुकाने के लिए काउंटर पर पहुंचे। मालिक ईसम कक्कड़ पर तमंचा तान कर दिनभर की कमाई लूटने के इरादे से गल्ले में हाथ डाल दिया। माजरा भांपते ही महेश ने एक बदमाश को पीछे से पकड़ने की कोशिश की और शोर मचाने लगा। इस पर तमंचा ताने खड़े बदमाश ने उसे निशाना बनाकर फायर कर दिया। इसके बाद तीनों बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें