फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोरों ने किसान को गोली से उड़ाया

Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद में रविवार रात बेखौफ बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। किसान के बेटे ने छह सूदखोरों पर शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है। किसान ने रविवार शाम को ही कुछ सूदखोरों की सीओ मलिहाबाद से शिकायत की थी। पुलिस एक महिला समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मलिहाबाद जेपी सिंह के मुताबिक खेत में रविवार रात किसान चौधरी यादव (50) का शव खेत में पड़े होने की सूचना मिली। चौधरी के बायीं कनपटी से खून निकल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है। बताया कि बेटे के बताए तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक के परिजन ने अभी तक किसी को नामजद नहीं कराया है। हालांकि किसान के बेटे श्रवण ने छह सूदखोरों पर शक जाहिर किया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सीओ से की थी शिकायत
किसान के बेटे श्रवण कुमार की मानें तो कर्ज वापस करने के बावजूद सूदखोर उसको व उसके पिता चौधरी यादव को परेशान कर रहे थे। इसको लेकर वे दोनों रविवार को शिकायत करने सीओ मलिहाबाद के कार्यालय गए थे। सीओ मलिहाबाद आरके सक्सेना को लिखित शिकायत करने के बाद वह पिता के साथ शाम 4.30 बजे एक परिचित की गाड़ी से ढोलवजा गांव के चौराहे पर आए। यहां से पिता चौधरी यादव साइकिल से काम को लेकर भिखारीखेड़ा चले गए। रात नौ बजे गांव के रामखेलावन ने उनका शव मलिहाबाद क्षेत्र के शंकर के खेत के पास पड़े होने की जानकारी दी।
विज्ञापन



जमीन बेचकर दिए 5.50 लाख फिर भी 65 हजार बाकी
श्रवण की मानें तो वर्ष 2001 में गांव के अजय सिंह, पहलवान सिंह, कढ़ीले, जुद्दी, मेनका एवं बोधे से पिता चौधरी यादव ने पांच लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। सूदखोर इन रुपयों के एवज में मासिक दस प्रतिशत ब्याज वसूल रहे थे। पिता ने कुछ दिनों तक किस्तें दी। पैसे के अभाव में जब वह किस्तें नहीं दे सके तो सूदखोरों ने उन पर दबाव बनाना शुरू किया। एक वर्ष पूर्व चौधरी ने तीन बीघा खेत बेचकर सूदखोरों का 5.50 लाख रुपये अदा कर दिया। गत 11 फरवरी को सूदखोर घर आ धमके और 65 हजार रुपये बकाया बताकर एक स्टांप पेपर पर लिखा लिया। मेनका एवं बोधे क्रमश: तीस हजार व दस हजार रुपये के लिए पिता को धमका रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें