फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बीमा एजेंट को लुटवाया

Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र में एक महिला ने बीमा एजेंट को फोन करके बुलाया। वहां तीन युवकों ने उसकी पिटाई की और लूट लिया। कई दिन इलाज के बाद बीमा एजेंट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अलीगंज के सेक्टर-एन निवासी बीमा एजेंट जयेंद्र पाण्डेय को 16 जनवरी की शाम एक महिला ने फोन किया। बीमा कराने के लिए उसे जानकीपुरम की सचिवालय कॉलोनी के पास बुलाया। घर का पता बताने के बजाय गेस्टहाउस के पास पहुंचने को कहा। जयेंद्र ने शाम छह बजे महिला के बताए पते पर पहुंचकर कॉल की। उसने कहा कि भतीजे को भेज रही हूं। उसके साथ घर आकर बीमा कर दे। कुछ समय बाद एक युवक गेस्टहाउस के पास पहुंचा। जयेंद्र से परिचय पूछा और उसे अपने साथ लेकर चल दिया। सुनसान स्थान की तरफ बढ़ते देख जयेंद्र ने युवक को टोका ही था कि दो अन्य युवक आ गए और लैपटॉप छीनने लगे। जयेंद्र ने विरोध करते हुए शोर मचाया। इस पर तीनों ने उसकी जमकर पिटाई की और लैपटॉप, सोने की चेन, पर्स व सेलफोन लूटकर भाग निकले।
बदमाशों की पिटाई से घायल जयेंद्र काफी देर तक सुनसान सड़क पर पड़ा कराहता रहा। किसी तरह हिम्मत जुटाकर मुख्यमार्ग की तरफ बढ़ा। पीसीओ से परिवार वालों को फोन करके वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जयेंद्र का कहना है कि हालत में सुधार होने पर उसने थाने में तहरीर दी। एसओ मड़ियांव रामबाबू यादव का कहना है कि जयेंद्र के मोबाइल के कॉलडिटेल से महिला के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें