फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी पंडाल एवं गेस्ट हाउस पर होगी छापामारी

Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी पंडाल एवं गेस्ट हाउस पर होगी छापामारी
विज्ञापन

कटिया से किया उजाला तो होग रंग में भंग
- कार्यक्रम संयोजक एवं ठेकेदार पर होगी कार्रवाई
- मुख्य अभियंता ने दिए औचक चेकिंग के निर्देश

लखनऊ। शादी पंडाल, गेस्ट हाउस और दुर्गा पूजा पंडाल व जागरण के लिए बिजली का अस्थाई कनेक्शन लेने वाले फीस की रसीद अपने पास जरूर रखें। इसमें लापरवाही दिक्कत का कारण बन सकती है। धार्मिक आयोजनों और सहालग में बिजली चोरी पर लगाम कसने के लिए लेसा विशेष जांच अभियान चलाने जा रहा है। मौके पर पहुंची जांच टीम अस्थाई कनेक्शन की रसीद न मिलने पर बिजली चोरी की कार्रवाई करेगी।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (तकनीकी) एवं कार्यकारी मुख्य अभियंता लेसा प्रदीप टंडन ने अस्थाई कनेक्शन की आड़ में बिजली चोरी करने वालों पर लगाम कसने के लिए इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। इसके तहत औचक चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अस्थाई कनेक्शन की रसीद न मिलने पर बिजली चोरी की पुष्टि मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। मौके पर ही शमन शुल्क एवं बिजली चोरी के मद में असिस्टमेंट बिल की धनराशि वसूली जाएगी। यहीं नहीं बिजली चोरी को बढ़ावा देने वाले सजावटी ठेकेदार पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ऐसे पाएं अस्थाई कनेक्शन
एक्सईएन एवं उपखंड अधिकारी के दफ्तर से अस्थाई कनेक्शन का फॉर्म नि:शुल्क मिलता है। आवश्यक लोड का उल्लेख करते हुए फॉर्म के साथ में शादी या फिर कार्यक्रम संबंधी कार्ड, गेस्ट हाउस बुक कराने की रसीद, गेस्ट हाउस मालिक की परमीशन एवं विद्युत सुरक्षा निदेशालय की एनओसी को अनिवार्य रूप से संलग्न करना होता है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय एनओसी के लिए एक किलोवाट के अस्थाई कनेक्शन की निरीक्षण फीस 200 रुपये जमा कराता है। जबकि 20 किलोवाट का कनेक्शन लेने पर अतिरिक्त भार की फीस 50 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से कुल 1150 रुपये एसबीआई में जमा कराने होते हैं।
निर्धारित शुल्क
20 किलोवाट के अस्थाई कनेक्शन के लिए लेसा के खाते में 2910 रुपये जमा करने पड़ते हैं। इसमें 1800 रुपये इनर्जी चार्ज, 360 रुपये इनर्जी ड्यूटी, 200 रुपये प्रोसेसिंग फीस, 550 रुपये अस्थाई कनेक्शन जोड़ने व काटने की फीस शामिल है। इसके बाद जैसे-जैसे विद्युत लोड बढ़ेगा, वैसे-वैसे 100 रुपये प्रति किवा और 20 प्रतिशत इनर्जी ड्यूटी के हिसाब से शुल्क बढ़ता है। अस्थाई कनेक्शन 24 घंटे तक के लिए ही मान्य होते हैं।
विज्ञापन

तत्काल के लिए 1000 रुपये अधिक
कार्यक्रम के ही दिन अस्थाई कनेक्शन के लिए आवेदन करने पर तत्काल कनेक्शन के लिए 1000 रुपये अतिरिक्त शुल्क का प्रावधान है। लेकिन आयोग के इस निर्देश का लेसा में पालन नहीं हो रहा है। जबकि ज्यादातर कार्यक्रमों में ऐन मौके पर ही अस्थाई कनेक्शन के लिए आवेदन होते हैं। ऐसे में लेसा को मोटी चपत लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें