फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 200 सीटें!

Mon, 15 Jul 2013 12:02 AM IST
लखनऊ/अमित यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरी की पढ़ाई करने के लिए जोर आजमाइश कर रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में 18 जुलाई को शुरू हो रही काउंसिलिंग से पहले एमबीबीएस की 200 सीटें बढ़ सकती हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग कई मेडिकल कॉलेजों में 50-50 सीटें बढ़ाने की कवायद में जुटा है।

यह कवायद मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के उन नियमों के तहत की जा रही है जिसमें 10 साल पुराने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई के मानक पूरे हैं। ऐसे 100 सीटों वाले कॉलेजों में 150 और 50 सीटों वाले कॉलेजों में बढ़कर 100 सीटें हो जाएंगी।
विज्ञापन


फिलहाल एमएलएन मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ में 100-100 सीटें हैं। इसके अलावा एमएलबी मेडिकल कॉलेज झांसी और बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में एमबीबीएस की 50-50 सीटें हैं। ये सभी कॉलेज 10 साल से अधिक पुराने भी हैं।

चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय की कोशिश के बाद एमसीआई ने इन मेडिकल कॉलेजों में 50-50 सीटें बढ़ाने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। इन शर्तों को पूरा करने के बारे में शासन एमसीआई को अंडरटेकिंग देगा। इसके बाद सीटों को बढ़ाने की सशर्त अनुमति मिल जाएगी।

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में केजीएमयू लखनऊ और नौ अन्य मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 1034 सीटें हैं। यदि चार मेडिकल कॉलेजों में 50-50 सीटें बढ़ जाएं तो यह संख्या 1234 हो जाएगी। इसका सीधा फायदा मेडिकल पढ़ने की चाहत रखने वाले छात्रों को होगा।

गौरतलब है, एमसीआई ने झांसी मेडिकल कॉलेज की 50 सीटों में इस साल कटौती करने का मन बना लिया था जबकि 2011 और 2012 सत्र में झांसी मेडिकल कॉलेज को 100 सीटों पर प्रवेश की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन


यह है मौजूदा स्थिति
चिकित्सा संस्थान---सीटें
किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ---250
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर---190
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा---150
एमएलएन मेडिकल कॉलेज, इलाहाबाद---100
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ---100
एमएलबी मेडिकल कॉलेज, झांसी---50
बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर---50
यूपी ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई, इटावा---100
एमएम मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर---100
राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज---100

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने 10 साल की समय सीमा पूरी कर चुके ऐसे मेडिकल कॉलेजों में 50 सीटें बढ़ाने की सशर्त अनुमति दी है जहां 50 या 100 सीटों पर पहले से पढ़ाई चल रही थी। इसलिए प्रदेश में झांसी, गोरखपुर, इलाहाबाद और मेरठ के कॉलेजों की सीटें बढ़ने की उम्मीद है। शासन ने सभी मेडिकल कॉलेजों से सबंधित अंडरटेकिंग भेज दी है। उम्मीद है, सीटें बढ़ जाएंगी।- डॉ. के.के. गुप्ता महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें